Present Indefinite Tense Exercises

This article has some Present Indefinite Tense Exercises that You can try out to check your understanding of the tenses.

( इस लेख में Present Indefinite Tense की कुछ Exercises दी गयी हैं जिन्हें आप काल के बारे में अपनी समझ को जांचने के लिए आज़मा सकते हैं।)

Present Indefinite tense exercises

Translate the following into English:

1. मैं एक गाना गाता हूं।

2. तुम पतंग उड़ाते हो।

3. तारे आकाश में चमकते हैं।

4. हम क्रिकेट खेलते हैं।

5. वे खाना खाते हैं।

6. वह लिखता है।

7. वह मुझे पीटता है।

8. मैं जाता हूं।

9. हम दूध पीते हैं।

10. वे कक्षा में शोर मचाते हैं।

11. सोनू सीटी बजाता है।

12. मैं उसको जानता हूं।

13. वे गरीबों पर हंसते हैं।

14. संगीता अपने बिस्तर पर सोती है।

15. हम लाइब्रेरी में किताबें पढ़ते हैं।

16. मैं उससे प्यार करता हूं।

17. दीपक स्कूल जाता है।

18. ममता खाना खाती है।

19. शालू अखबार पढ़ती है।

20. जितेन्द्र प्रतिदिन पूजा करता है।

21. मेरे पिता जी रोज़ाना कार्यालय जाते हैं।

22. मैं नित्य प्रातः काल उठता हूं।

23. वह हॉकी खेलता है।

24. बच्चा रोता है।

25. मजदूर भूमि खोदते हैं।

26. वे बन्दरों के पीछे भागते हैं।

27. वह अपना पाठ याद करती है।

28. लक्की रोता है।

29. पूजा झूठ बोलती है।

30. यश नहाता है।

Answers-

1. I sing a song.

2. You fly a kite.

3. Stars shine in the sky.

4. We play cricket.

5. They eat their food.

6. He writes.

7. He beats me.

8. I go.

9. We drink milk.

10. They make a noise in the class.

11. Sonu blows a whistle.

12. I know him.

13. They laugh at the poor.

14. Sangeeta sleeps in her bed.

15. We read books in the library.

16. I love her.

17. Deepak goes to school.

18. Mamta eats food.

19. Shalu reads the newspaper.

20. Jitendra worships daily.

21. My father goes to office daily.

22. I get up early in the morning daily.

23. He plays hockey.

24. The child weeps.

25. The labourers dig the earth.

26. They run after the monkeys.

27. She learns her lesson.

28. Lucky weeps.

29. Pooja tells a lie.

30. Yash takes a bath.

Negative Sentences

1. वे काम से जी नहीं चुराते हैं।

2. हम नहीं खेलते हैं।

3. मैं चाय पसंद नहीं करता।

4. ये लड़के अपना पाठ याद नहीं करते।

5. शेर झुंडों में नहीं रहते।

6. बच्चे पतंग नहीं उड़ाते हैं।

7. मैं उससे नहीं लड़ता हूं।

8. वे फिल्में नहीं देखते हैं।

9. हम बाज़ार नहीं जाते हैं।

10. माली पौधों को नष्ट नहीं करता है।

11. मैं पत्र नहीं लिखता हूं।

12. चौकीदार गश्त नहीं लगाता है।

13. मैं उसे नहीं जानता हूं।

14. वह मांस नहीं खाता।

15. मीनू पत्र नहीं लिखती।

16. वह मेरी सहायता नहीं करता।

17. वह लड़का स्कूल नहीं जाता।

18. राम अपना समय बर्बाद नहीं करता।

19. वे क्रिकेट नहीं खेलते।

20. मोनिका अण्डे नहीं खाती।

21. वह मेरी बात पर विश्वास नहीं करता।

22. दीपक तेज़ नहीं दौड़ता।

23. योगेश सच नहीं बोलता।

24. वह हिरन के पीछे नहीं भागता है।

25. तुम उसे प्यार नहीं करते हो।

26. संदीप स्कूल नहीं जाता है।

27. मानव नहीं नहाता है।

28. वह अंग्रेजी नहीं पढ़ता है।

29. मुझे उसकी आदतें पसंद नहीं है।

30. वह नहीं खेलती है।

Answers-

1. They do not shirk work.

2. We do not play.

3. I do not like tea.

4. These boys do not learn their lesson.

5. Lions do not live in herds.

6. The children do not fly the kites.

7. I do not quarrel with him.

8. They do not see the movies.

9. We do not go to market.

10. The gardener does not destroy the plants.

11. I do not write a letter.

12. The watchman does not patrol.

13. I do not know him.

14. He does not eat meat.

15. Meenu does not write a letter.

16. He does not help me.

17. That boy does not go to school.

18. Ram does not waste his time.

19. They do not play cricket.

20. Monika does not eat eggs.

21. He does not believe me.

22. Deepak does not run fast.

23. Yogesh does not speak the truth.

24. He does not run after the deer.

25. You don’t love her.

26. Sandeep does not go to school.

27. Manav does not take a bath.

28. He does not study English.

29. I don’t like his habits.

30. She does not play.

Interrogative Sentences

1. क्या वह गीत गाता है?

2. आप कहां रहते हो?

3. क्या तुम मुझे जानते हो?

4. क्या ये घोड़े यहां चरते हैं?

5. वे क्या चाहते हैं?

6. क्या तुम यहां नहीं पढ़ते हो?

7. क्या हम खाना खाते हैं?

8. क्या वे गाना गाते हैं?

9. क्या वे चाय पसंद करते हैं?

10. क्या वह अंग्रेजी बोलता है?

11. क्या वह चाय पीती है?

12. क्या लक्की क्लास में हंसता है?

13. क्या दीपक नए कपड़े पहनता है?

14. क्या मोहन प्रतिदिन स्कूल जाता है?

15. क्या वे खाना खाते हैं?

16. क्या हम बाज़ार जाते हैं?

17. क्या अविनाश रोता है?

18. क्या जगदीश पतंग उड़ाता है?

19. क्या अध्यापक बच्चों को सज़ा देता है?

20. क्या पक्षी तैरते हैं?

21. क्या घोड़े तेज़ दौड़ते हैं?

22. क्या धोबी कपड़े धोता है?

23. क्या साहिल चिल्लाता है?

24. क्या बढ़ई मेज़ बनाता है?

25. क्या वह यहां काम करती है?

26. क्या कुत्ते रात में भौंकते हैं?

27. क्या वह सुबह टहलने जाता है?

28. क्या वे तुम्हारा अपमान करते है?

29. क्या तुम लड़कियों को नहीं चिढ़ाते हो?

30. वे यहां कब आते हैं?

Answers-

1. Does he sing a song?

2. Where do you live?

3. Do you know me?

4. Do these horses graze here?

5. What do they want?

6. Do you not study here?

7. Do we eat food?

8. Do they sing a song?

9. Do they like tea?

10. Does he speak English?

11. Does she drink tea?

12. Does Lucky laugh in the class?

13. Does Deepak wear new clothes?

14. Does Mohan go to school daily?

15. Do they eat food?

16. Do we go to market?

17. Does Avinash cry?

18. Does Jagadish fly a kite?

19. Does a teacher punish the children?

20. Do birds swim?

21. Do horses run fast?

22. Does a washerman wash the clothes?

23. Does Sahil shout?

24. Does a carpenter make tables?

25. Does she work here?

26. Do dogs bark at night?

27. Does he go for a walk in the morning?

28. Do they insult you?

29. Do you not tease the girls?

30. When do they come here?

Translate the following into Hindi:

1. They do not play cards.

2. Does the cow yield milk?

3. We do our duty

4. He does not know him.

5. Does your father deal in coffee?

6. Ram speaks the truth.

7. We love our country.

8. Do you know my name?

9. They help the poor.

10. We buy sweets.

11. My father does not eat meat.

12. Do they play in the evening?

13. Does your mother cook well?

14. Do you go for a walk?

15. He doesn’t respect you.

16. Do you know how to cook rice?

17. The world respects the rich.

18. You do not work hard.

19. I don’t live alone.

20. My brother does not sleep alone.

21. He knows how to swim.

22. These boys play on the road.

23. How do you do all this?

24. Who teaches you?

25. I want to sleep.

26. He speaks fluent English.

27. I go to school by cycle.

28. I agree with you.

29. He wants something.

30. They work all day.

Answers-

1. वे ताश नहीं खेलते।

2. क्या गाय दूध देती है?

3. हम अपना कर्तव्य निभाते हैं।

4. वह उसे नहीं जानता।

5. क्या आपके पिता जी कॉफी का व्यापार करते है?

6. राम सत्य बोलता है।

7. हम अपने देश से प्यार करते हैं।

8. क्या आप मेरा नाम जानते है?

9. वे गरीबों की मदद करते हैं।

10. हम मिठाई खरीदते हैं।

11. क्या वे शाम को खेलते हैं?

12. क्या आपकी मां अच्छा खाना पकाती है?

13. क्या आप टहलने जाते है?

14. मेरे पिताजी मांस नहीं खाते।

15. वह आपका सम्मान नहीं करता है।

16. क्या तुम चावल पकाना जानते हो?

17. दुनिया अमीरों का सम्मान करती है।

18. तुम मेहनत नहीं करते हो।

19. मैं अकेला नहीं रहता हूं।

20. मेरा भाई अकेला नहीं सोता है।

21. वह तैरना जानता है।

22. ये लड़के सड़क पर खेलते हैं।

23. तुम यह सब कैसे करते हो?

24. तुम्हें कौन पढ़ाता है?

25. मैं सोना चाहता हूं।

26. वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलता है।

27. मैं स्कूल साइकिल से जाता हूं।

28. मैं आपसे सहमत हूं।

29. उसे कुछ चाहिए।

30. वे दिन भर काम करते हैं।

आशा है आपको Present Indefinite Tense Exercises का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए englishwales.com के साथ बने रहिए।

Read More Posts:

Tenses Exercises

5 thoughts on “Present Indefinite Tense Exercises

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!