If you want to speak confidently in everyday life, it is important to learn 50+ Daily Use English Words and Sentences – Part 14– words starting with the letter N. In this lesson, you will learn useful N-words with Hindi meanings and example sentences that you can use in real situations. Read them slowly, repeat the sentences aloud, and try to use them in your daily conversations.
(अगर आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आत्मविश्वास से बोलना चाहते हैं, तो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आने वाले अंग्रेजी शब्दों और वाक्यों को सीखना जरूरी है। इस पाठ में आप उपयोगी ‘N’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों को उनके हिंदी अर्थों और उदाहरण वाक्यों के साथ सीखेंगे, जिनका इस्तेमाल आप रोज़मर्रा की बातचीत में कर सकते हैं। इन्हें धीरे-धीरे पढ़ें, वाक्यों को ज़ोर से दोहराएं और अपनी रोज़मर्रा की बातचीत में इनका इस्तेमाल करने की कोशिश करें।)
Let’s get started with these 50+ daily use English words and sentences-Part 14 with easy Hindi meaning.
1. Numb (adjective) – (नम्ब)
English meaning: unable to feel; insensitive
Hindi meaning: सुन्न / संवेदनहीन, स्तब्ध
Examples:
My feet were numb with cold.
ठंड से मेरे पैर सुन्न हो गए थे।
The news left us numb and confused.
खबर ने हमें स्तब्ध और भ्रमित कर दिया।
2. Noob (noun) – (नूब)
English meaning: a beginner; an inexperienced person
Hindi meaning: नौसिखिया
Examples:
He is still a noob at the game.
वह अभी भी खेल में अनाड़ी है।
You should not expect much from him as he is a noob.
आपको उससे ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्योंकि वह एक अनाड़ी है।
3. Natty (adjective) – (नैटी)
English meaning: neat and stylish
Hindi meaning: सुथरा / स्मार्ट, शानदार
Examples:
My laptop has many natty features.
मेरे लैपटॉप में बहुत सारे शानदार फीचर्स है।
She looked gorgeous in her natty dress.
वह अपनी आकर्षक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
4. Nasty (adjective) – (नैस्टी)
English meaning: unpleasant; rude; bad
Hindi meaning: घृणित / बदतमीज़ / खराब
Examples:
That was a nasty smell in the kitchen.
रसोई में बहुत ही दुर्गंध आ रही थी।
The weather turned nasty with strong winds.
तेज़ हवाओं के साथ मौसम खराब हो गया।
5. Naught (noun) – (नॉट)
English meaning: nothing; zero
Hindi meaning: शून्य / कुछ भी नहीं
Examples:
His efforts resulted in naught.
उसके प्रयासों का कोई परिणाम नहीं निकला।
His foolish behaviour gained him naught.
उसके मूर्खतापूर्ण व्यवहार से उसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ।